चेन्नई/आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को अनुबंधित किया है. डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 टी20 खेले हैं और 162 के उच्चतम स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं. उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना टी20 आई डेब्यू किया और अब तक 2 टी20 आई खेले हैं. ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे. वह सीएसके में 2.2 करोड़ रुपये में शामिल होंगे.’

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 506 रन बनाए. उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. डेवाल्ड ब्रेविस पुरुषों के टी20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के दक्षिण अफ़्रीकी हैं. ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज में नाइट्स के खिलाफ टाइटंस के लिए मैच में 162 रन की अपनी पारी में 150 रन बनाने के लिए 52 गेंदें लीं, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज है. महान एबी डिविलियर्स के साथ अपनी बल्लेबाजी शैली की समानता के कारण ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर इस युवा बल्लेबाज ने सीपीएल, एमएलसी और दक्षिण अफ्रीका 20 में अपना नाम बनाया है. वहां वह 184.17 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने केपटाउन को अपना पहला खिताब जीता था.
