तेलांगना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उस पर पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष से निपटने में साहस, रणनीति और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया. हैदराबाद में जय हिंद यात्रा से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम रेवंत ने कहा कि भाजपा युद्ध को एक राजनीतिक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि राष्ट्र अपने शहीद जवानों और मारे गए नागरिकों के लिए शोक मना रहा है. रेड्डी ने युद्ध के नतीजों पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘चार दिन के युद्ध के बाद क्या हुआ? किसने आत्मसमर्पण किया? हमें नहीं पता.’ उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध की समाप्ति की घोषणा भारत ने नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी….

रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी इस स्थिति को अलग तरीके से संभालते. उन्होंने कहा, ‘अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो वह पीओके को वापस ले आते. मोदी प्रतिबंधित 1,000 रुपये के नोट की तरह हैं. हमें राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है. मोदी हमारे लिए कभी युद्ध नहीं जीत सकते. केवल प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी ही ऐसा कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान सरकार को पूरा समर्थन दिया था. उन्होंने भाजपा की तिरंगा रैलियों पर भी निशाना साधा और पूछा कि क्या ये रैलियां वास्तव में पहलगाम हमले के पीड़ितों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में आयोजित की जा रही हैं.
युद्ध सिर्फ भाषण देने के बारे में नहीं: रेवंत रेड्डी
मोदी सरकार की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व के साथ तुलना करते हुए रेड्डी ने कहा, ‘युद्ध सिर्फ भाषण देने के बारे में नहीं है. यह साहस, संकल्प और रणनीति के बारे में है.’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने निर्णायक नेतृत्व के उदाहरण के रूप में 1971 के युद्ध और बांग्लादेश के निर्माण का हवाला दिया. उन्होंने कहा, ‘जब अमेरिका ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, तब भी इंदिरा गांधी अपने फैसले पर डटी रहीं और भारत ने 1971 का युद्ध जीता. उस युद्ध में हमने न केवल विजय प्राप्त की बल्कि पाकिस्तान को विभाजित कर बांग्लादेश का निर्माण किया और उन्हें कड़ा जवाब दिया. लेकिन आज चीन ने हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, सूर्यपेट के हमारे जवान कर्नल सुरेश बाबू को मार डाला है और हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं.’..
राहुल PM होते तो PoK वापस ले आते: CM रेड्डी
रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी इस स्थिति को अलग तरीके से संभालते. उन्होंने कहा, ‘अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो वह पीओके को वापस ले आते. मोदी प्रतिबंधित 1,000 रुपये के नोट की तरह हैं. हमें राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है. मोदी हमारे लिए कभी युद्ध नहीं जीत सकते. केवल प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी ही ऐसा कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान सरकार को पूरा समर्थन दिया था. उन्होंने भाजपा की तिरंगा रैलियों पर भी निशाना साधा और पूछा कि क्या ये रैलियां वास्तव में पहलगाम हमले के पीड़ितों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में आयोजित की जा रही है …
