क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, महिला विश्व कप के 2 मैचों की मेजबानी करेगा रायपुर…

खेल जगत रायपुर

सत्य का सामना ब्यूरो: रायपुर। भारत की मेजबानी में महिला क्रिकेट का ODI विश्वकप आयोजित होने जा रहा है। जिसमें से दो मैचों की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है। जो कि, राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही BCCI द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा। सितम्बर – अक्टूबर में महिला क्रिकेट विश्वकप होगा। जिसके मैच विशाखापट्नम, रायपुर, इंदौर, त्रिवेंद्रम में खेले जाएंगे।

 

फोटो: शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम

इससे पहले भी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2013, 2014 , चैंपियंस लीग 2015 टी 20 , अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच 2023 , अंतराष्ट्रीय टी 20 , रोड सेफ्टी एवं मास्टर्स लीग टी 20 का सफलतापूर्व आयोजन किया जा चुका है और अक्तूबर नवंबर में भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मैच की भी मेजबानी मिली है ऐसे में अगर रायपुर को महिला क्रिकेट विश्व कप के दो मैच की मेजबानी मिली है इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *