रतलाम./ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि जो राम का नहीं, उनकी लंका लगनी है. मुसलमान से दिक्कत नहीं, लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. भारत के हिंदू तुम अपनी बुजदिली छोड़ दो. जो पश्चिम बंगाल में हुआ वह मध्य प्रदेश में भी होगा, रतलाम में भी होगा, तुम्हारे घर में भी होगा, तुम्हारे मोहल्ले में भी होगा…

बाबा बागेश्वर ने कहा कि वर्तमान समय भगाने का नहीं, जागने का है. कश्मीर से भागे, मणीपुर से भागे, बंगाल से भागे. समय भागने का नहीं जागने का है. बुजदिली नहीं छोड़ी तो भागते रहोगे, लूटते रहोगे , पीटते रहोगे.
