उत्तराखंड:उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में 16 सेकेंड का ये वीडियो आपका दिल दहला सकता है. भागीरथी नदी में रील बनाने के दौरान एक महिला बह गई है. बताया जा रहा नेपाल मूल की महिला अपने रिश्तेदार के घर उत्तरकाशी घूमने आयी थी और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने के दौरान रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी बह गई. घाट पर खड़ी बच्ची अपनी मां को देख मम्मी-मम्मी चीखती रह गई…

14 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी, किसी वजह से वह नदी में डूबने लगी।
वीडियो 👇
https://www.facebook.com/share/r/1QM9a1W4oY/
रील बनाने के चक्कर में दुर्घटना का ये पहला वीडियो नहीं है. दुनिया भर में हजारों लोग रील बनाने में अपनी जान गंवा रहे हैं. भारत में भी ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मेरठ के ड्रम कांड की मुख्य आरोपी मुस्कान प्रेग्नेंट है, ये बात आम हो गई है. ऐसे में चार दिन पहले मेरठ जेल में बंद मुस्कान के प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान की हेल्थ पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अल्ट्रासाउंड टेस्ट कराने के लिए 12 अप्रैल को दोपहर मुस्कान को विशेष पुलिस सुरक्षा घेरे में मेडिकल कालेज हॉस्पिटल भेजा गया. हॉस्पिटल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में मुस्कान के आने की सूचना वायरल हो गई और देखते ही देखते मुस्कान की रील बनाने के लिए सैकड़ों की भीड़ लग गई.
