पाक का दोगलापन लगातार जारी, अटारी बॉर्डर में फंसे पाक नागरिकों लेने से कर रहा इंकार…..

खबरों आज की

 

सत्य का सामना ब्यूरो/पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दे दिया था। लेकिन अब कई पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर पर फंसे हुए हैं क्योंकि इनके देश पाकिस्तान ने नागरिकों को लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को राहत देते हुए सही दस्तावेजों के साथ भारत आए लोगों को कुछ दिन की मोहलत और दे दी थी लेकिन गुरुवार के दिन पाकिस्तान ने अपनी सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिसकी वजह से कई नागरिक फंस गए।

 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को सीमा बंद होने की वजह से कोई भी नागरिक सीमा पार नहीं कर पाया। दो भारतीय बहिनों ने अपने ससुराल पाकिस्तान जाने की कोशिश की लेकिन सीमा बंद होने की वजह से उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। एक बहन ने रोते हुए कहा, “कोई मुझे सीमा पार करवा दे। मुझे अपने बच्चे के पास जाना है। हमारा क्या दोष है? जो लोग हमें हमारे बच्चों से अलग कर रहे हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि वे अपने बच्चों से अलग हो जाएं।”

 

 

अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को 70 पाकिस्तानी नागरिक ऐसे हैं, जो कि यहाँ फंस गए हैं क्योंकि भारत छोड़ने की समय सीमा एक दिन पहले ही खत्म हो गई है। अटारी-वाघा सीमा 30 अप्रैल तक खुली रहने के बाद गुरुवार को बंद कर दी गई। सार्क वीजा रखने वालों के लिए भारत छोड़ने की समय सीमा 26 अप्रैल थी। मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समय सीमा 29 अप्रैल थी। 12 अन्य श्रेणियों के वीजा के लिए समय सीमा 27 अप्रैल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *