धोनी के मुरीद हुए यो यो हनी सिंह कहा पाजी समंदर है समंदर……

इंटरटेनमेंट

मुंबई/पंजाबी हिप-हाॅप सिंगर व रैपर हनीसिंह ने हाल में ही, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हनीसिंह ने कहा है कि उन्होंने धोनी जैसा इंसान अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा है।

 

बता दें कि हनीसिंह ने यह बयान हाल में ही ‘मिलियनेयर’ इंडिया टूर कार्यक्रम के दौरान 5 अप्रैल को कोलकाता में हुए एक इवेंट में दिया है। हनीसिंह ने फैंस को बताया है कि वह महान सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के बड़े सपोर्टर रहे हैं। इसको लेकर उनकी एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

फोटो: महेंद्र सिंह धोनी

 

इस शो में हनीसिंह ने कहा- मैं अगर क्रिकेट में सबसे तगड़ा फैन हुआ हूं, तो सचिन तेंदुलकर सर का। उसके बाद, जब मैं पर्सनली मिला, तो मैं खतरनाक फैन हो गया धोनी पाजी का। उसके जैसा इंसान मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा। समंदर है वो समंदर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *