हैदराबाद /सत्य का सामना /इंटरटेनमेंट डेस्क / एसएस राजामौली अपने फिल्मों के इतेहासिक सेट्स, बड़ी स्टारकास्ट, बड़ी बजट और मेगा हिट फिल्मों के लिए जाने जाते है। बाहुबली और RRR के बाद उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में गिनी जाती है। ऐसे में फैंस उनके आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है।

SSMB29 के घोषणा के बाद से फैंस इस फ़िल्म के लेकर उत्सुक थे और आज हैदराबाद रामोजीराव स्टूडियो में फ़िल्म को लेकर राजामौली ने खुलासा किया फ़िल्म का नाम “वाराणसी ” है इसका अभी वीडियो आने में कुछ समय लगेगा फ़िल्म के दृश्य में महेश बाबू एक हाथ में त्रिशूल लेकर नंदी के ऊपर बैठ के आ रहे है यह सीन अपने आप में एक रोमांच पैदा कर देता है। एक हजार करोड़ के बजट की यह फ़िल्म धमाल मचाने वाली है। इस फ़िल्म से जुड़ी हर खबर आपको जल्द ही मिलती रहेगी…
