मुंबई/सत्य का सामना/ हेराफेरी सीरीज की बात करे तो चाहे पार्ट 1 हो या पार्ट 2 बाबू राव का किरदार ऐसा है कि यह भुलाए नहीं भूलता इस किरदार को परेश रावल ने अपने शानदार अभिनय के दम पर जीवंत कर दिया है और अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेराफेरी 3 से परेश रावल अलग हो गए है ,इस फिल्म में तीन किरदार है एक अक्षय कुमार का दूसरा सुनील शेट्टी और तीसरा परेश रावल तीनों किरदार में कोई भी किरदार में रिप्लेस नहीं किया जा सकता है तीनों एक दूसरे से जुड़े हुए है ऐसे में बेमिसाल एक्टर परेश रावल जी का इस फिल्म से हटना फैंस के लिए बुरी खबर है । इसी बीच स्टार कॉमेडियन जॉनी लीवर का इस मामले में एक बयान आया है …

इसी बीच स्टार कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर ने हाल ही में इस कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा कि परेश रावल को इस फैसले के बारे में दोबारा सोचना चाहिए और वापस फिल्म का हिस्सा बन जाना चाहिए. टाइम्स नाओ को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, मुझे लगता है कि कर लेना चाहिए उनको फिल्म. वह कहते हैं. बैठके बात करें, मैटर सॉल्व करें क्योंकि फैंस बहुत मिस करेंगे परेश जी को फिल्म में. मजा नहीं आएगा ना वैसा उनके बिना. तो बात करके सुलह कर लेना चाहिए. मेरी नजर में तो यही सही है.
