चेन्नई/ सत्य का सामना/ आईपीएल की शुरुवात हो चुकी है कल रविवार को खेले गए डबल हैडर मैच में जहां पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल को 44 रन से हराया वही दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुवात की ….

धोनी की स्टंपिंग रही चर्चा का विषय
आईपीएल का आगाज हो चुका है इस बार भी धोनी आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे है , देखने में धोनी और भी फिट नजर आ रहे है , ओर उनकी उम्र अभी 43 साल की है लेकिन कल जो उन्होंने मुंबई के कप्तान सूर्य कुमार यादव को स्टंपिंग आउट किया विरोधी के मुंह में ताले लग गए। इस उम्र में चीते की चपलता से जो उन्होंने सूर्य कुमार यादव को स्टंप आउट किया ओर पूरा भारत उसे देखते रह गया 0.12 सेकंड में किया गया यह स्टंपिंग यह दर्शाता है और यह विरोधियों के लिए यह जवाब है कि शेर अभी बूढ़ा जरूर हुआ है लेकिन शिकार करना नहीं भूला है …..
