टैरिफ का बुरा असर अमेरिकी दिग्गज उद्योगपतियों पे लुढ़क रहे शेयर, हो रहा करोड़ों डॉलर का नुकसान….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

वॉशिंगटन /ट्रंप के टैरिफ का बुरा असर सबसे अधिक अमेरिकी अरबपतियों के नेटवर्थ पर पड़ रहा है। इस साल दुनिया के टॉप-20 लूजर्स अरबपतियों में से 16 अमेरिकी हैं। सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में एलन मस्क टॉप पर हैं। मंगलवार को भी इनकी दौलत 8.17 अरब डॉलर कम हो गई। अब मस्क का नेटवर्थ 290 अरब डॉलर रह गया है। इस साल दौलत गंवाने में मस्क के बाद लैरी एलिसन का नंबर है। इन्होंने ने कुल 48.2 अरब डॉलर गंवाए हैं। जेफ बेजोस 47.2 अरब डॉलर गंवाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

 बड़े बड़े दिग्गजों को हो रहा नुकसान

टेक महिंद्रा के शिवनादर इस साल सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले भारतीय हैं। इनकी संपत्ति इस साल 10.6 अरब डॉलर घटकर 32.5 अरब डॉलर रह गई है। इनके बाद दुनिया के 20 वें नंबर के अमीर गौतम अडानी हैं। इन्हें 7.56 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। शॉपूर मिस्त्री को 6.53 अरब डॉलर और मुकेश अंबानी को 6.21 अरब डॉलर को चोट पहुंची है। मंगलवार को घरेलू शेयर मार्केट में आई तेजी की बदौलत अंबानी एक पायदान चढ़कर 18वें और अडानी 20वें पर पहुंच गए हैं।

 

टेक शेयर लुढ़के

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार की गिरावट से टेक सेक्टर सबसे बुरी तरह प्रभावित रहा। टेस्ला (-4.9%), एनवीडिया (-1.37%), एएमडी (-6.49%) और इंटेल (-7.36%) जैसी कंपनियों के शेयर चीन से जुड़े जोखिमों की वजह से गिरे। एप्पल के शेयर 4.98% लुढ़के, क्योंकि चीन में इसके उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ने का डर है। टेक शेयरों लगातार गिरावट से सबसे अधिक नुकसान टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों को ही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *