IPL 2025 GTvsMI: स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पे लगा भारी भरकम जुर्माना, कितनी है राशि आइए जाने.…

IPL 2025

अहमदाबाद /आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. जहां पहले मुकाबले से नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या गायब थे. क्योंकि पिछले सीजन यानी कि आईपीएल 2024 में उन्हें स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले से बैन कर दिया गया था…

 

 

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में ही बैन के बाद बीते कल (29 मार्च) गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरे हार्दिक पंड्या को एक बार फिर से स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है. इस बार उन्हें बैन तो नहीं किया गया है. मगर बोर्ड की तरफ से भारी भरकम धनराशि का जुर्माना जरुर लगाया गया है. उन्हें दोषी पाए जाने के बाद अब 12 लाख रुपये की धनराशि अदा करनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *