यूपी, गाजीपुर/सत्य का सामना/ गाजीपुर में एक 55 वर्षीय युवक ई रिक्शा की छत पर रील बनाए हुए गिरने से मौत की खबर सामने आ रही है…

नगर क्षेत्र के तुलसिया का पुल निवासी 55 वर्षीय चंद्रशेखर रावत पोस्टमार्टम हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। गुरुवार की रात में वह सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में एक ई रिक्शा की छत पर चढ़कर डांस करने का रील बना रहा था। इसी दौरान चालक ने गाड़ी चला दी। ई रिक्शा के छत पर लगे करियर में पैर फंसने के कारण चंद्रशेखर लड़खड़ाकर सिर के बल जमीन पर गिर गए। उनके गिरते ही लोग भागकर उनके पास पहुंचे। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने रील बनाने की होड़ में जुटे लोगों को सचेत भी किया है।
https://x.com/SachinGuptaUP/status/1905586351694905421
बताया जाता है कि चंद्रशेखर ने दो शादियां की थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चंद्रशेखर एक दशक से भी ज्यादा समय से पोस्टमार्टम हाउस में काम कर रहे थे। उनका मुख्य काम साफ-सफाई करना था। हालांकि वह पोस्टमार्टम के लिए आने वाली बॉडी चीरने और फाड़ने का भी काम करते थे। जिस व्यक्ति ने सैकड़ों पोस्टमार्टम किया है, आज उसकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए देखकर वहां के कर्मचारी गमगीन दिखाई दिए।