महाकुंभ प्रयागराज 2025: आस्था की डुबकी लगाने आज आयेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान…

महाकुंभ 2025 उत्तर प्रदेश

महाकुंभ प्रयागराज/ प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज आयेंगे, अब तक करीब 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था के इस महाकुम्भ में डुबकी लगा चुके है ।

 

फोटो: अमित शाह केन्द्रीय मंत्री

 

हाल ही में गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा था कि 144 साल में एक बार ऐसा महाकुंभ का अवसर मिला है. हर किसी को इसमें जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में 9 बार कुंभ में गया हूं, अर्धकुंभ भी देखा है. उन्होंने कहा कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है. शाह ने गुजरात के लोगों खासकर युवा पीढ़ी से महाकुंभ में आने का भी आग्रह किया था.

शाह ने कहा कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है क्योंकि इसमें यह नहीं पूछा जाता आप किस धर्म, संप्रदाय या जाति से हैं. बिना किसी भेदभाव के भोजन मिलता है. दुनिया में कोई भी आयोजन सद्भाव और एकता के मामले में महाकुंभ जितना शक्तिशाली संदेश नहीं देता. महाकुंभ में कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान की परवाह किए बिना गंगा में स्नान कर सकता है..

 

 

शाह ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन जिस पैमाने पर किया गया है, उसे देखकर दुनिया भर के लोग आश्चर्यचकित हैं. उन्होंने कहा कि कई राजदूतों ने मुझसे निमंत्रण मांगा. मैंने कहा कि कुंभ में किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं, करोड़ों लोग बिना निमंत्रण के यहां आ सकते हैं. यह हजारों वर्षों से चला आ रहा है. यह मुगलों, अंग्रेजों और यहां तक ​​कि कांग्रेस के शासन के दौरान भी चलता रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *