Thailand, myanmar earth quake attck: मरने वालों का आंकड़ा हुआ 1000 के पार, 1800 सौ घायल,भारत ने भेजे 15 टन राहत साम्रगी, पीएम मोदी बोले हर संभव मदद की जाएगी….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

बैंकाक/म्यांमार/सत्य का सामना/बैंकाक, म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को आया हुआ भूकंप अत्यंत विनाशकारी था । इस भूकंप में जान, माल को अत्यधिक नुकसान हुआ है मरने वाले का आंकड़ा करीब 1000 के पार जा चुका है वही 1800 से अधिक लोग घायल हुए है यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है । भूकंप की स्थिति का अंदाजा आप इस बात बात से लगा सकते है कि हर जगह त्राहि त्राहि मची हुई है लोग यहां वहां भाग रहे है मासूम लोग मलबे में दबे हुए है , सोशल मीडिया में भी भूकंप के हृदय को तार तार ओर दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आ रही है ..

 

 

 

एपी की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडलने में भारी तबाही देखी गई। यहां 1.7 मिलियन से अधिक लोगों के घर भूकंप में तबाह हो गए हैं। बता दें कि म्यांमार में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 रही थी। म्यांमार में सेना के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सरकारी टेलीविजन एमआरटीवी ने बताया कि भूकंप के कारण देश में भारी तबाही हुई है। 1700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अबी और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

https://x.com/CultureWar2020/status/1905830372807503925?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905830372807503925%7Ctwgr%5E713dbf12e0d9f32c4401730d43e1cf0a489e339b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-32991858202328199605.ampproject.net%2F2502242315000%2Fframe.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *