धार: लाइव आकर युवती ने की सुसाइड, एक हफ्ते पहले प्रेमी ने की थी आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का था मामला…..

मध्यप्रदेश

धार/सत्य का सामना/ मध्यप्रदेश के धार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमिका ने लाइव आकर सुसाइड कर ली , इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती ने पोस्ट किया और पांच गोलियां खाई , इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है …..

 

 

सात दिन पहले प्रेमी ने किया था आत्महत्या

युवती निकिता ने 22 मार्च को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे ठीक सात दिन पहले यानी 15 मार्च को उसके प्रेमी दीपक (22) ने भी आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि दीपक नौगांव की फांसी टेकरी पर रहता था। उसने भी अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर ली थी। दोनों के सुसाइड के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

 

 

परिवारों ने साधी चुप्पी, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जब पुलिस और परिजनों से युवती के सुसाइड को लेकर बात करना चाही तो दोनों ही कुछ भी बोलने से बचते रहे। गांव के लोगों के मुताबिक निकिता और दीपक के बीच लव अफेयर था और वे शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग समाज के होने के कारण उनके परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *