छत्तीसगढ़ माटी के लाल ने अंतिम तक लड़ाया किला, पंजाब किंग्स हारी जरूर लेकिन दिल जीता शशांक सिंह ने, सोशल मीडिया में हो रहे चर्चे…

IPL 2025

राजधानी रायपुर/सत्य का सामना /IPL 2025 का 18 वा सीजन खत्म हो गया है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल के ट्रॉफी पर कब्जा किया है । प्लेयर ऑफ द मैच कुणाल पांड्या रहे जिन्होंने फाइनल मुकाबले 4 ओवर में 17 रन देकर बेशकीमती 2 विकेट लिए…

 

 

वही अगर हम दूसरी ओर बात करे तो शशांक सिंह की खूब चर्चा हो रही है 30 गेंद पे 61 रन की शानदार पारी खेलने वाले शशांक सिंह ने अंतिम गेंद तक किला लड़ाया अगर उन्हें कुछ ओर गेंद मिलती तो शायद कुछ और ही नतीजा होता इस आईपीएल सीजन में 17 मैच खेलते हुए शशांक ने 350 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 61 रन का रहा पूरे आईपीएल में तीन फिफ्टी सहित 153 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें कुल 18 छक्के 23 चौके शामिल थे बता दे कि शशांक सिंह छत्तीसगढ़ रायगढ़ के रहने वाले है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *