दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजमौली ने फाइनल मुकाबले के पहले शेयर किया पोस्ट, लिखा एक का दिल टूटेगा ही पोस्ट हो रहा वायरल…..

IPL 2025

अहमदाबाद/सत्य का सामना/ IPL 2025 का अंतिम पड़ाव पर है पूरी दुनियां की निगाहें आज के फाइनल मुकाबले में है जहां पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी दोनों ही टीमें 18 साल से ट्रॉफी का सूखा खत्म करने को बेताब है एक ओर जहां श्रेयस अय्यर है जिन्होंने अपनी कप्तानी में 11 साल बाद पंजाब को फाइनल में पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु के लिए यह अलग संयोग है कोहली का जर्सी नंबर 18 है और आईपीएल ट्रॉफी भी 18 साल की हो गई चूंकि विराट कोहली टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है ऐसे में फैंस भी चाहेंगे यह ट्रॉफी आरसीबी जीते।

वहीं दूसरी ओर दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने आज के फाइनल मैच के पहले सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने दोनों टीमों के बारे में लिखा है और कहा कि किसी एक का दिल तो टूटेगा 💔

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *