मुंबई/: भारतीय सिनेमा के जाने-माने राइटर मनोज मुंतशिर अक्सर अपनी बातों को खुलकर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वो कभी भी अपने ओपीनियन सामने रखने में हिचकिचाते नहीं हैं बल्कि खुलकर अपने मन की बात कह देते हैं। हाल ही में उन्होंने छावा पर चल रहे विवाद के बारे में भी बात की है। मनोज ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है। उन्होंने कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है।

मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपने मन की बातें कह दीं। इसमें वो कहते हैं, ‘आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान को कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की जरूरत क्या!’
https://x.com/manojmuntashir/status/1899104459457962420?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1899104459457962420%7Ctwgr%5E2fa27bfc814c56621d4b024c333018976411098a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-801955063998772165.ampproject.net%2F2502032353000%2Fframe.html
