दुबई /सत्य का सामना / भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दोपहर ढाई बजे से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है, भारतीय टीम इस ट्रॉफी को जितने की प्रबल दावेदार है, पुरे भारत वर्ष की 140 करोड़ जनता की दुवाएं भारत के साथ है…

आईसीसी नाक आउट 2000 केन्या
लेकिन अगर हम कीवीयो की बात करे तो बहुत से जख्म उन्होंने भारत को दिए है आईसीसी नाकआउट टूर्नामेंट 2OOOफाइनल नैरोबी में खेला गया था जिसमें भारत ने पुरे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, फाइनल में आलराउंडर क्रिश क्रेन्स ने भारत को ट्रॉफी से दूर कर दिया था…
2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल भारत और कीवी एक दूसरे से भिड़े थे जिसमें भारत ने शानदार गेन्दबाज़ी करते हुए कीवीयो को समेट दिया था फिर आई बारिश, मैच दूसरे दिन पे गया, और दूसरे दिन के शुरुवात में नमी का फायदा कीवीयो ने उठाया और भारतीय टीम के मध्यक्रम को सस्ते में समेटा, लेकिन जडेजा और धोनी ने अंतिम वक्त तक संघर्ष किया और डटकर मुकाबला किया, लेकिन मार्टिन गपटिल का धोनी को किया रनआउट आज भी करोड़ो खेल प्रेमियों को आज भी खलता है…
2021 WTC फाइनल में हार
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पंहुचा था जहा उनका मुकाबला एक बार फिर से न्यूज़ीलैंड से होना था, वहां भी कीवीयो ने बारिश का फायदा उठाया और भारत को हराया था, वह भी जख्म आज भी हरा है….
