भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup 2023) के बीच एशिया कप के इतिहास में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 7 मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान ने 5 बार मुकाबला जीता है. एक मैच बेनतीजा रहा था. ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर देखने ही बनती है. पिछला मुकाबला वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2018 में हुआ था, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता था.

भारत और पाकिस्तान टीम की प्लेइंग-11 (IND vs PAK Asia Cup 2023)
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद शमी.
पाकिस्तान टीम की प्लेइंग-11
फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आघा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राऊफ.
