महाकुंभ 2025/प्रयागराज में महाकुंभ स्नान अब अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश और दुनिया की मशहूर फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी सास के साथ सोमवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अमृत स्नान कर मां गंगा को प्रणाम किया

आपको बता दें, बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी सास के साथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में अमृत स्नान किया है। कैटरीना कैफ ने अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और पवित्र स्नान करने से पहले महाकुंभ में पूजा की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान के बाद वो खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

वहीं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी आज प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ में अमृत स्नान किया। इसके बाद उन्होंने पूजा-पाठ कर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया है। यही नहीं उन्होंने यहां सरकार की ओर से किए गए इंतजाम की भी तारीफ की है।
