कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना उस समय हुई जब सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर सांसद के काफिल में शामिल कड़ी गाड़ी से एक बाइक आकर टकरा गई।
घायल को जिला अस्पताल रेफर
जानकारी के अनुसार, बाइक में तीन युवक सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के वक्त सांसद की गाड़ी पीछे थी। कांकेर सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर से वापस आ रहे थे। घायल युवक को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
