मुंबई/सत्य का सामना/ IMLT20 इंटरनेशनल मास्टर लीग का रोमांच दर्शको को जल्द ही देखने मिलेगा, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लेंड, ऑस्ट्रेलिया, और दक्षिण अफ्रीका के पुराने दिग्गज एक बार फिर से मैदान में एक दूसरे के खिलाफ़ भिड़ते हुए नजर आयेंगे।

भारत की ओर से जहा सचिन, युवराज, रैना,इरफान पठान जैसे दिग्गज खेलते हुए नजर आएंगे, वही वेस्टइंडीज से ब्रायन लारा, श्रीलंका से कुमार संगकारा, दक्षिण अफ्रीका से जोंटी रोड्स जैसे दिग्गज खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।
कुल 18 मैच 22 फ़रवरी से 16 मार्च तक खेले जायेंगे, जिसमे dy पाटिल स्टेडियम में 5 बड़ोदरा रिलायंस स्टेडियम में 6 और शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में 7 मैच का आयोजन होगा , 15 लीग ,दो सेमीफाइनल और एक फाइनल खेला जायेगा सभी मैच शाम 7.30 से शुरू होगा.……
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स का स्क्वाड: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, युसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यू मिथुन, धवल कुलकर्णी, राहुल शर्मा, शहबाज नदीम और विनय कुमार.
