बिहार/बिहार के बेगूसराय में एक और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है. यह वीडियो में बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा है. दरअसल, जब युवती रील्स बना रही है तो पीछे बैठे पुलिसकर्मी द्बारा युवती कोरोका नही गया है मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बेगूसराय जिले के बखरी थाना का बताया जा रहा है. हालांकि, सत्य का सामना वेब न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो में दिख रही युवती किसी पुलिसकर्मी की रिश्तेदार बताई जा रही है…
बता दें कि बिहार के डीजीपी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि पुलिसकर्मी और पुलिस संसाधनों के साथ रील्स बनाना सख्त मना है. बावजूद इसके पुलिस कर्मी के रिश्तेदार होने की धौंस में यह युवती सरेआम रील्स बना रही है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन जिस तरह से थाने के अंदर घुसकर युवती रील बना रही है, वह कहीं ना कहीं अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. जब युवती रील बना रही है तो पीछे बैठे पुलिसकर्मी भी इसका मजा ले रहे हैं और किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की.
