सत्य का सामना/बिहार के गोपालगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । जहा एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मछली खिलाने के लिए अपने घर बुलाया और उसे खाने में जहर मिलाकर दे दिया । खाना खाते ही प्रेमी की हालत बिगड़ने लगी उसे आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बंजारी क्षेत्र का है । सूत्रों के अनुसार पता चला है कि बंजारी थाना क्षेत्र का तेजस्वी शर्मा अपने मुहल्ले के लड़की से प्रेम करता था । रविवार की रात लड़की ने अपने प्रेमी को चावल मछली खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर खाने में जहर मिला दिया तेजस्वी की हालत इससे खराब हो गई और उसे तत्काल भर्ती करवाया गया है ।
