दिल्ली के बाद देश के अन्य राज्यों में भी आए भूकम्प के झटके, पीएम मोदी ने सभी को सावधानी बरतने कहा…

भूकंप

 

नई दिल्ली/सत्य का सामना/ आज सुबह सुबह देश की आर्थिक राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए । इसके अलावा देश के अन्य राज्यों हरियाणा, बिहार, उड़ीसा सिक्किम, में भी भूकंप के झटके को लोगो ने महसूस किया

 

 

भूकंप के झटकों के बाद लोग काफी सहमे हुए दिखाई दिए. ऊंची-ऊंची इमारतों लोग से निकलकर बाहर आ गए. भूकंप के समय तेज आवाज भी सुनाई दिया. तेज आवाज की वजह से पक्षियों के बीच भी हलचल देखी गई. वो पेड़ से उड़ने लगे. दिल्ली पुलिस की ओर से भूकंप की स्थिति में मदद के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया.

पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों की ओर से सभी जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है…

दिल्ली के बाद बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए. बिहार में आए भूकंप का केंद्र सिवान रहा. यहां जमीन से 10 किमी अंदर भूंकप का केंद्र रहा है. रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई.

दिल्ली-बिहार के बाद ओडिशा और सिक्किम में भी भूकंप आया. ओडिशा में 4.2 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप का केंद्र ताडोंग से लगभग 154 किलोमीटर दूर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *