रायपुर: प्रधानमंत्री मोदी जी के अमेरिका दौरे से रिश्ते होगें मजबूत, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिलेगी बंपर जीत, बोले पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय….

रायपुर राजधानी

रायपुर/सत्य का सामना/ नगरीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव संपन्न हो गए है , कल 15 फ़रवरी को परिणाम आने वाले है ऐसे में आरंग के पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन मार्कण्डेय ने सत्य का सामना वेब न्यूज से बातचित में बताया की नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत हासिल होगी , उन्होंने कहा की विधानसभा और लोकसभा में किए गए वादे को भारतीय जनता पार्टी ने बखूबी निभाया है आज देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और लोकप्रिय सीएम श्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी जी गारंटी को साकार किया है ।

वीडियो देखें 👇

चाहे वह महतारी वंदन हो या 3100 समर्थन मूल्य या धान का बोनस, किसानों, युवा, महिलाओ को लाभ मिल रहा है यह निश्चित है कीनगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी के अमेरिका यात्रा पे बात करते हुए उन्होंने कहा भारत के रिश्ते अमेरिका से और अधिक मज़बूत होंगे आयात निर्यात के रास्ते बनेंगे, व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे । सामरिक एवं रक्षा सहयोग में भी भारत कदम से कदम मिलाकर अमेरिका के साथ चलेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *