राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पे आधारित फ़िल्म “छावा ” देश विदेश मे सफलता के झंडे गाड़ रही है, सफलता के नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है, वही कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यो और विधायकों के साथ फ़िल्म छावा देखी….

श्री साय ने कहा की संभाजी महाराज ने देश, धर्म, और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन्होंने अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं किया, फ़िल्म में उनकी वीरता, महानता, और बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली तरीके से चित्रण किया गया है जो की हर भारतीय को गर्वन्वित करता है…
इस अवसर पर वन मंत्री केदार श्री केदार कश्यप, डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा, विधायक अनुज शर्मा, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल मुख्य रूप से रहे मौजूद..
