नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट: कही चेहरे खिलेंगे कही होगी मायूसी, कुछ ही देर में आयेंगे चुनाव परिणाम…..

रायपुर राजधानी

नगरीय निकाय रिजल्ट 2025: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में हार जीत के रूझान कुछ देर में दिखना शुरू हो जाएंगे। 15 फरवरी को प्रदेश 173 नगरीय निकायों के रिजल्ट सामने आएंगे। जनता का किस उम्मीदवार को साथ मिला है इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। कई सीटों पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

 

 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के आज परिणाम घोषित होने वाले हैं। कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत के परिणाम के रूझान आने शुरू हो जाएंगे। पहली बार ईवीएम के माध्यम यह नगर निकाय चुनाव कराया गया है। नगर पालिकाओं में मतदाताओं की बात की जाए तो 2200525 पुरुष और 2273232 महिला मतदाता हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5 हजार 970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतेजाम किए हैं। काउंटिंग को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *