U 19 women’s world Cup: बीसीसीआई ने किया इनामों की बौछार, 5 करोड़ की राशि सभी खिलाड़ियों को दी जायेगी….

खेल जगत

नई दिल्ली। U19: साल 2023 में साउथ अफ्रीका में आयोजित पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने दो साल बाद भी खिताब को बरकरार रखा। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर दूसरी बार लगातार महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का टाइटल अपने नाम किया।

 

बीसीसीआई ने एक्स पर ये जानकारी देते हुए टीम इंडिया को खिताब जीतने पर 5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देने का एलान किया। ये इनाम टीम में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों, हेड कोच नूशीन अल खदीर और सपोर्ट स्टाफ के बाकी सदस्यों में बांटा जाएगा। नूशीन की कोचिंग में ही भारत ने 2023 में भी इसी टूर्नामेंट के पहले एडिशन का खिताब जीता था।
BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने वर्ल्ड चैंपियन कोबाधाई देते हुए सोोोशल मिडिया में पोस्ट कििया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *