प्रयागराज/सत्य का सामना/प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के भीतर की राजनीति से हलचल पैदा हो गई है । अभी कुछ दिन पहले ही किन्नर अखाड़े से अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था । लेकिन अब अभिनेत्री को पद से हटा दिया गया है । ममता के बनते ही अखाड़ा के दोनो गुटो में मतभेद शुरू हो गया था, किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कहा की 2015, 16 में उज्जैन कुंभ में डा. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया था मैं उन्हें इस पद से मुक्त करता हु और लिखित में इसकी सूचना जल्द ही दी जायेगी ।

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दरअसल, ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी। संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसका जमकर विरोध हुआ था। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है।

