संभल: खुदाई से मिला एक प्राचीन कूप, मौके पे पुलिस अधिकारी रहे मौजूद…

उत्तर प्रदेश

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में लगातार एक के बाद एक कूप मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब संभल में विवादित ढांचे शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मन्दिर के समीप एक और प्राचीन कूप मिला है। यह कूप सदर कोतवाली इलाके मिला है। सूचना के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में इस कूप की खुदाई के लिए श्रमिक लगा गए हैं, जो खुदाई का कार्य कर रहे हैं।

मौके में मिला प्राचीन कूप की तस्वीर

 

मौके पर एएसपी श्रीश चन्द्र के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर और आरआरएफ और भारी पुलिस बल मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस कूप को पाट दिया गया था। वहीं विवादित ढांचे के आसपास एक प्राचीन कूप मिलने की सूचना के पश्चात एएसपी श्रीश चंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने बताया है कि इस कूप को अवैध रूप से ढक दिया गया था। इसके बाद इस प्रकरण में कूप की खुदाई की जा रही है। साथ ही जांच-पड़ताल भी की जाएगी। यह प्राचीन कुआं बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *