Jalganv train accident: ट्रेन में धुआं देख यात्रियों ने चेन खींचा नीचे उतरे, विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से 12 की मौत…

महाराष्ट्र

जलगांव/महाराष्ट्र के जलगांव में परांडा स्टेशन के पास भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. यह हादसा तब हुआ जब बुधवार शाम मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 12 यात्री चेन खींचने की घटना के बाद ट्रेन से उतर गए. इसके बाद विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मौत की खबर आ चुकी है. इस बीच सरकार ने मृतकों और घायलों के परिवार के लिए सहायता राशि की घोषणा की है..

 

जलगांव दुर्घटना में मृत्यु पर 1.5 लाख, गंभीर रूप से घायलों पर 50,000 और साधारण घायलों पर 5,000 सहायता राशी देने की घोषणा की गई है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने इस हादसे को लेकर X पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *