कोलकाता/भारत और इंग्लैंड के बिच खेले गए पहले टी 20 मैच में मेजबान टीम भारत ने मेहमान अंग्रेजो की 7 विकेट से मात दी है । टॉस जीत कर भारत ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।साल्ट और डकेट ओपनिंग करने आए अभी तीन ही गेंद हुए थे अर्शदीप ने साल्ट को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथो कैच करवाया , अभी स्कोर 17 ही हुए थे की अर्शदीप ने एकबार फिर बकेट की रिंकू के हाथो आउट कर इंग्लैंड को दुसरा झटका दिया।

तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक और जॉस बटलर कुछ हद तक इंग्लैंड को संभाला ऐसा लग रहा था मेहमान टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी , लेकिन वरुण चक्रवर्ती को यह मंजूर नहि था एक शानदार गुगली से ब्रूक को बोल्ड किया और फिर विकेट पे आए लियाम लिविस्टीन को शून्य पे आउट कर पेवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ टिक नही पाया और पुरी टीम 132 पे आउट हो गई सबसे ज्यादा 68 रन बटलर ने बनाएं जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे, वही
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तीन विकेट वरुण चक्रवर्ती को मिला , हार्दिक, अक्षर, अर्शदीप को दो दो विकेट मिला।

अभिषेक ने अंग्रेजो की बखिया उधेड़ी
दुसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने आए संजू और अभिषेक की जोड़ी ने भारत शानदार शुरुवात दी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, अभी एक रन और जुड़ा था की कप्तान सूर्या भी आर्चर की गेंद साल्ट को कैच दे बैठे, उसके बाद तो अभिषेक ने अंग्रेजो की ऐसी ख़बर ली की इंग्लैंड के गेंदबाज देखते रह गए अभिषेक ने 8 आसमानी छक्के और और 5 चौके लगाते हुऐ 39 गेंद पे 79 रन बनाते हुए भारत को 13 ओवर में ही सात विकेट से जीत दिला दी , इंग्लैंड की ओर से आर्चर को दो और मार्क वुड को एक विकेट मिला, सीरीज का दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जायेगा..
