तेलअवीव/गाजा में हमास ने तीन इजरायली बंधकों की रिहाई की है, जिसके बदले 90 फिलिस्तीनी कैदियों को आजाद किया जाना है. हमास ने पुष्टि कर दी है कि उसने तीन महिला बंधकों को पश्चिमी गाजा शहर में इजरायली संस्था रेड क्रॉस के हवाले कर दिया है. बंधकों की रिहाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इतने दर्द और विनाश के बाद, आज गाजा में बंदूकें शांत हो गई हैं…

तस्वीरों में इजरायली बंधक रोमी गोनन, एमिली डामारी और डोरोन स्टीनब्रेखर को बिना किसी मदद के चलते हुए देखा जा सकता है. हमास की तरफ से भी पुष्टि की गई है कि आधिकारिक रूप से तीन महिला बंधकों को पश्चिमी गाजा सिटी में अल-सराया स्क्वायर पर रेड क्रॉस को सौंप दिया गया. यह तब हुआ जब रेड क्रॉस के एक सदस्य ने हमास फाइटर्स से मुलाकात की और वे बंधकों के स्वास्थ्य के बारे में सुनिश्चित हो गए…

रिहा किए गए तीनो बंधक की तस्वीर
रिहा होंगे और ज्यादा बंधक
इजरायल और हमास में आगामी कई हफ्तों में दर्जनों बंधकों की क्रमिक रिहाई पर सहमति बनी है। युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायलियों में उम्मीद के साथ बेचैनी भी है। कई लोगों को डर है कि तीन चरण वाला समझौता सभी बंधकों के लौटने से पहले ही टूट सकता है, या वे खराब स्वास्थ्य के साथ रिहा होंगे। दूसरों को चिंता है कि मरने वाले बंधकों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक है।
