दुबई क्राउन प्रिंस के घर में गूंजी किलकारी, चौथी बार पिता बने, नवजात बेटी का नाम रखा “हिंद”

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

दुबई/सत्य का सामना/ दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ओर उनकी पत्नी शेखा शेखा बीनंत सईद बिन थानी अल मकतूम चौथी बार माता पिता बने है , दुबई के क्राउन प्रिंस ने अपने नवजात बेटी का नाम “हिंद” रखा है …..

क्राउन प्रिंस ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए से अपनी नवजात बेटी के जन्म की जानकारी दी है ओर अपने पोस्ट के माध्यम से अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है ………

 

दुबई के क्राउन प्रिंस ने अपनी मां शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के सम्मान में अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है। शेख हमदान पहली बार 2021 में पिता बने थे, जब उन्होंने जुड़वा बच्चों- एक बेटे राशिद और एक बेटी शेखा का स्वागत किया था। फिर 2023 में कपल के घर फिर से किलकारी गूंजी जब उनका तीसरा बच्चा मोहम्मद पैदा हुआ। हिंद के जन्म के साथ ही इस शाही जोड़े के अब चार बच्चे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *