अमेरिका: 47 वे राष्ट्रपति के तौर पे डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे शपथ, विभिन्न देशों के राजनेता होंगे शामिल ….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

washigton DC/अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन DC कैपिटल में होगी. इस समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई बड़े नेता वाशिंगटन पहुंचे हैं. .

 गुगल फोटो: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 

 

इंडोर में होगा शपथ ग्रहण समारोह

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीषण ठंड पड़ने की वजह से खुले मैदान में शपथ न लेकर इंडोर में शपथ लेंगे. इस साल अमेरिका में सर्दी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं और तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. जिसके वजह से कार्यक्रम को इंडोर शिफ्ट कर दिया गया है…

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे कई देशों के नेता

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई देशों के नेता आने वाले हैं. नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समेत कई देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. शी अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने उपराष्ट्रपति को भेज रहे हैं.

इससे पहले किसी भी राष्ट्राध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका का आधिकारिक दौरा नहीं किया है. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका पहुंचे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *