डोर टू डोर कांग्रेस मिलेंगी जनता से

रायपुर

 

Satyakasamna.com ताजा खबरें

रायपुर। राज्य ब्यूरो। छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल करने और लाभार्थियों तक पहुंचने का अभियान कांग्रेस शुरू करने जा रही है। इसका जिम्मा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है।युवक कांग्रेस हर बूथ में उन लोगों से संपर्क करेंगे, जिन्हें सरकार की योजनाओं से लाभ मिला है। इसके बदले उन्हें लाभार्थी कार्ड देंगे, उनके मोबाइल नंबर को एप में फीड करेंगे। योजनाओं के लाभ और लोगों के जीवन में आए बदलाव की वीडियो भी बनाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने इस अभियान का खाका तय कर दिया है। युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति में इसे पेश किया गया। अगले एक महीने यह अभियान चलेगा।

प्रदेश कार्यसमिति में युवाओं को विधानसभा चुनाव में उतारने पर भी विचार किया गया। कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने 50-50 का फार्मूला तय किया है। ऐसे में इस चुनाव में युवाओं को ज्यादा टिकट की उम्मीद है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि टिकट के दावेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें यूथ कांग्रेस की ओर से युवाओं को टिकट देने की सिफारिश की जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला संगठन का होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी सीटों पर जीतने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *