Mahakumbh 2025up: सत्य का सामना/प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10,000 हेक्टेयर में फैला यह आयोजन मानवता के सबसे बड़े जमावड़े का गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरकार ने इसे भव्य, दिव्य और डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के मुताबिक, नदी किनारे 10000 हेक्टेयर में हो रहे महाकुंभ में करीब 40-45 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस आयोजन का अनुमानित बजट करीब 6,382 करोड़ रुपये है, जिसमें से 5,600 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही आयोजन और संबंधित परियोजनाओं के लिए अलग रखे जा चुके हैं. समाजवादी पार्टी सरकार के शासनकाल में 2012 में हुए कार्यक्रम बजट 1,152 करोड़ रुपये था, जिसमें करीब 12 करोड़ लोग शामिल हुए थे…

महाकुंभ के लिए जोरदार तैयारी
उत्तर प्रदेश जल निगम मेला क्षेत्रों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति के लिए 1,249 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाएगा, इसके अलावा 200 वाटर एटीएम और 85 वाटर पंप लगाया जाएगा…..
7000 बसे चलाए जाएंगे
राज्य सड़क विभाग प्रयागराज से जुड़ने वाले तमाम राजमार्गों पर 7,000 बसें चलाई जाएंगी. प्रयागराज से मेले वाली जगह तक करीब 550 शटल बसें भी चलाई जाएंगी. प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने 15 लाख वर्ग फीट में फैली सार्वजनिक दीवारों और इमारतों पर चित्र बनाने के लिए आठ अलग-अलग एजेंसियों को हायर किया है…

प्रयागराज एयरपोर्ट का नवीनीकरण एक नए टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण और विमानों के पार्क होने वाले एप्रन एरिया का विस्तार करके किया जाना है…
50,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि महाकुंभ मेले में इस बार लगभग 50,000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। ये 2019 में हुए कुंभ की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा संख्या हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस कंट्रोल रूम के 4 ब्रांच बनाए गए हैं जिनमें से तीन मेला क्षेत्र में और एक शहर में- भीड़ की आवाजाही पर 24 घंटे नजर रखेगा।

ड्रोन हमले से भी होगी सुरक्षा
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया है कि तीर्थयात्रियों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए भी उपाय किए गए हैं। इसके लिए आईआईटी कानपुर के साथ गठजोड़ किया गया है और साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है। प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ वास्तव में डिजिटल होगा। इसमें पुलिस बल आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। हमलावर ड्रोन का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए भी तैयारी की गई है।

