अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की सुप्रीम कोर्ट से अपील, आज होगी सुनवाई…

अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह न्यूयार्क के कोर्ट में शुक्रवार को उनके खिलाफ होने वाले सजा के एलान को रोके। न्यूयार्क के कोर्ट में न्यायाधीश जुआन एम मर्चन पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए अवैध रूप से धन देने के मामले में ट्रंप के लिए सजा का एलान करने वाले हैं।

 

 फाइल फोटो: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 

इस मामले में मई 2024 में ट्रंप को दोषी माना था

मंगलवार को ट्रंप के वकीलों ने अपील कोर्ट के जरिये सजा के एलान पर रोक लगवाने की कोशिश की थी लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली थी। न्यायाधीश मर्चन ने पोर्न स्टार से ट्रंप के संबंधों पर आधारित इस मामले में मई 2024 में ट्रंप को दोषी माना था।

 

फाइल फोटो: डोनाल्ड ट्रंप 

पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए 2016 के चुनाव से पहले 1,30,000 डॉलर की धनराशि दी गई थी। उस चुनाव में ट्रंप जीते थे। डेनियल्स का कहना है कि 2006 में उसके और ट्रंप के संबंध बने थे। दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप अब मामले में सजा के एलान को टलवाना चाहते हैं। 20 जनवरी को ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और उसके बाद उनके खिलाफ चलने वाले मामलों पर स्वत: रोक लग जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *