मार्टिन गुप्टिल ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के तीसरे सफल बल्लेबाज़…

खेल जगत

सत्य का सामना/दाएं हाथ के बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है।

गप्टिल इस समय न्यूज़ीलैंड की स्थानीय T20 लीग सुपर स्मैश में ऑकलैंड के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह विश्व भर की अन्य फ़्रैंचाइज़ी लीग खेलते रहेंगे। गप्टिल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा हैं, जिन्हें ड्राफ़्ट के ज़रिए इस्लामाबाद की टीम ने रिटेन किया है।

 

     फोटो:  मार्टिन गुप्टिल

 

38 वर्षीय गप्टिल ने अंतिम बार न्यूज़ीलैंड के लिए अक्तूबर 2022 में खेला था। गप्टिल सफ़ेद गेंद क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के महान बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। 198 वनडे में उनके नाम 7346 रन हैं। सिर्फ़ रॉस टेलर (8607) और स्टीफ़न फ़्लेमिंग (8007) ने ही इस प्रारूप में गप्टिल से अधिक रन बनाए हैं।

 

7346 वनडे रन, 3531 T-20I रन, 13,463 इंटरनेशनल रन। 23 इंटरनैशनल सेंचुरी, वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (237) और वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च स्कोर। तीनों प्रारूपों में 2+ शतक। मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *