सिडनी/सत्य का सामना / भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पे समेट दिया है, भारत की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए, बो बेवेस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए वही दूसरा सर्वाधिक स्कोर 33 रन का स्टीवन स्मिथ का रहा।

लंच के बाद बुमराह के चोट लगने के बावजूद भी प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज और नीतीश की तिकड़ी ने भारत को निराश नहीं किया , और फटाफट विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही समेट दीया,
भारत की ओर सबसे ज्यादा विकेट सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला दोनो ने मिलकर तीन तीन विकेट लिए।वही बुमराह और नीतीश को दो दो विकेट मिले……

पहली पारी के आधार पे भारत को कुल चार रन लीड मिली और भारत में दुसरी पारी का आगाज किया पहले ही ओवर में यशस्वी ने स्टार्क के एक ओवर में चार चौके जड़ कर अपने इरादे को जाहिर किया, लेकिन सिडनी के तेज पिच पर कंगारुओं ने भी अपनी घातक गेंदबाजी का नमूना पेश किया राहुल, और कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट हुए वही ऋषभ पंत ने एक बार फिर 60 रनो की शानदार पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे । दिन का खत्म होने तक भारत का स्कोर 141 रन पे 6 विकेट है कुल लीड भारत की अब 145 रन की हो चुकी है । वही ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलेंड ने 4 सफलता हासिल की है वही कप्तान कमिंस को 2 विकेट मिले …..

