T20 world cup : बांग्लादेश बैकफुट पे वोटिंग प्रस्ताव में मिले दो वोट, आईसीसी की दो टुक भारत में खेले या फिर दूसरी टीम को मिलेगा मौका…

खबरें आज की खेल जगत

स्पोर्ट्स डेस्क / सत्य का सामना / डिजिटल नेटवर्क इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसे बांग्लादेश ने कहा था T20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले मैच श्रीलंका में करने का अनुरोध किया था जिसका प्रस्ताव वोटिंग में रखा गया और जब वोटिंग हुआ तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करारी हार का सामना करना पड़ा…

 

 

कुछ 16 देश की वोटिंग में से 14 देशों ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया जबकि सिर्फ दो देश पाकिस्तान बांग्लादेश ने इस समर्थन में वोट किया…

 

 

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से यह साफ कह दिया है कि वह इस फैसले की जानकारी अपनी सरकार को दे साथ यह भी  कह दिया है कि अगर बांग्लादेश इस मुद्दे पर अडिग रहता है या भारत में खेलने से इनकार करता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा..

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी स्थिति में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है। आईसीसी इस पूरे मामले को लेकर बेहद सख्त रूप अपना चुका है और जल्दी इसका  फैसला लिया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *