ब्रिस्ब्रेन/सत्य का सामना/भारत और आस्ट्रेलिया के बिच खेलें जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तीसरे टेस्ट के पांचवे दिन आज खेल ने एक रोमांचक मोड़ ले लिया है । आज दिन के शुरवात में कल के 262 रन के आज भारत 8 रन और जोड़ पाया था की ट्रेविस हेड ने अकाशदीप को आउट कर 260 रन पे भारत को समेट दीया।



इसके बाद बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला और मैच जब दुबारा शुरू हुआ तो ऐसा लग रहा था मैच ड्रा की ओर जायेगा। कंगारूओ को कुल 185 रन की लीड मिली। जवाबी पारी खेलने आई मेजबान टीम ऑस्ट्रेलियाने भारत के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए एक के बाद विकेट गिरते रहे 89रन पे सात विकेट खो दिए और पारी घोषित करके भारत को 275 रन का टारगेट दिया ।
दुसरी पारी में बुमराह घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए वही सिराज और आकाशदीप को दो दो विकेट लिया ताजा जानकारी मिलने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 4 रन बना लिए है ..
