Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने मंगलवार को हरे निशान में शुरुआत की।
ओपनिंग में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 77,600 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 23,550 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

आज कैसी होगी बाजार की शुरुआत?
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी और सेंसेक्स की सपाट शुरुआत होने की संभावना है। सुबह 6:35 बजे, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 30 अंकों की बढ़त के साथ 23,544 पर कारोबार करते दिखे, जिससे बाजार की शुरुआत सपाट से सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोमवार के सेशन में सेंसेक्स 0.31% गिरकर 77,339.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.34% की गिरावट के साथ 23,453 पर बंद हुआ।वहीं, कल, 20 नवंबर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद रहेंगे।
