
सत्य का सामना/महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 48 सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले साकोली से, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात संगमनेर से, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टिवार ब्रम्हपुरी से, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से और सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान चांदीवली से चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को उनके वर्तमान क्षेत्र साकोली से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण को भी उनकी मौजूदा सीट कराड दक्षिण से प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वेडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री अमित देशमुख को लातूर शहर और असलम शेख को मलाड पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने गुरुवार शाम को 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें शहाड़ा सीट से राजेंद्र कुमार को, नंदुरबार से किरन तड़ावी, नवापुरा से कृष्णकुमार नाइक, सकड़ी से प्रवीण चौरे, धुले नगर सीट से कुणाल पाटिल, रावेर से धनंजय चौधरी, मल्कापुर से राजेश इकाड़े, चिखली से राहुल बौंदरे, रिसौड से अमित जनक, धमनगांव रेलवे सीट से वीरेंद्र जगताप, अचलपुर से अनिरुद्ध देशमुख, देवली से रंजीत कांबले, अमरावती से सुनील देशमुख, नागपुर दक्षिण से प्रफुल गुदाढ़े, नागपुर मध्य से बंटी शेल्के, नागपुर पश्चिम से विकास ठाकरे, नागपुर उत्तरी सीट से नितिन राउत, सकोली से नानाभाऊ पटोले, गोंदिया विधानसभा सीट से गोपाल दास अग्रवाल, रजूरा सीट से सुभाष धोते, ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टीवार, चिमूर विधानसभा सीट से सतीश वारजुकर, भोर सीट से तिपुरपति कोंडेकर और हड़गांव सीट से माधवराव पाटिल को टिकट दिया गया है।
