नई दिल्ली /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /भारत के विमानन नियामक (DGCA) डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO )को उड़ानों में हुई भारी देरी और इसके कारण यात्रियों को हुई समस्याएं के वजह से कारण बताओं नोटिस जारी किया है इंडिगो ने संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा को लागू करने में सफलता के कारण व्यापक परिचालन संकट का सामना करना पड़ा है एयरलाइन ने नियम 1937 और नियम 42 ए के संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं किया है जिसकी वजह से परिचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

बता दे की पिछले 5 दिनों से दिल्ली मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद कोलकाता समेत पूरे भारत में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है सोशल मीडिया में अनेक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक नविवाहित जोड़ा भुवनेश्वर से हुगली नहीं जा पाया जिसमें उसे अपने शादी के समारोह में ऑनलाइन शामिल होना पड़ा एक यात्री के बेटी को सेनेटरी पैड की सख्त जरूरत थी उसने असहाय होते हुए एयरपोर्ट में अपने बेटी के लिए सेनेटेरीपैड की मांग की और ऐसे अनेक यात्री है जिन्हे किसी न किसी वजह से गंभीर दिक्क़तो का सामना करना पड़ा।
‘तो एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी…’
नियामक ने सीईओ को इस पूरे संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें इस नोटिस का चौबीस घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है. डीजीसीए ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
