भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 50 रन से पीटा, हार्दिक पंड्या का शानदार आलराउंड प्रदर्शन , कुलदीप की घातक गेंदबाजी ….

खेल जगत

एंटीगा/सत्य का सामना/ भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सुपर 8 के मुकाबले में टॉस जीत कर बांग्लादेश ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ओपन करने रोहित शर्मा और विराट कोहली आए । दोनो ने मिलकर भारत को शानदार शुरुवात दी रोहित ने आउट होने से पहले 11 गेंद पे 23 रन बनाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था भारत का पहला विकेट 39 के स्कोर पर गिरा । उसके बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली ने पारी संभाली विराट कोहली आज अपने रंग में दिख रहे थे कोहली ने शानदार तीन गगनचुंबी छक्के लगाया और एक चौका लगाया विराट कोहली ने शानदार 37 रन बनाया वही पंत ने भी अपने हाथ खोले और 24 गेंद पे 36 रन बनाया । रही सही कसर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने पूरी कर दी हार्दिक ने जोरदार अर्धशतक लगाया वही शिवम दुबे 34 रन बनाकर आउट हुए भारतीय टीम ने कुल 20 ओवर में 196 रन बनाए…

जवाबी पारी खेलने आई बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के खोफ के सामने टिक ही नही पाई । बांग्लादेश की टीम से सबसे ज्यादा रन कप्तान शांतो ने बनाया उन्होंने 40 रन बनाए जिसमे तीन छक्के और एक चौका शामिल था । वही हसन दूसरे हाईएस्ट स्कोरर जिसने 29 रन बनाए वही हुसैन ने अंतिम गेंद तक किला लड़ाने की नाकाम कोशिश की 10 गेंद खेलकर 24 रन बनाए । पूरी टीम 20 ओवर खेलकर 146 रन ही बना पाई और भारत ने यह मैच 50 रन से जीता … भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव को मिला कुलदीप ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिया वही बुमराह और अर्शदीप को दो दो विकेट मिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *