सानिय मिर्जा और मोहम्मद शमी के शादी के खबरों को सानिया के पिता ने अफवाह करार दिया है कहा: दोनो आज तक मिले ही नही…

Uncategorised खेल जगत

बता दें कि इमरान मिर्ज़ा ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है. उन्होंने कहा – ये सब बकवास है. सानिया मिर्जा (Sania Mirza) उससे कभी मिली भी नहीं हैं. दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे. मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है. 

हज यात्रा पर निकली थीं सानिया मिर्ज़ा

कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं. उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था. सानिया का कहना था कि उनसे जो भी बुरे कर्म हुए होंगे, अल्लाह उन्हें जरूर माफ करेगा. वो आध्यात्म के सफर पर निकल पड़ी हैं. 

वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बात करें तो वे कई महीनों से चोटिल हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में पसीना बहाते हुए देखा गया. शमी का वैवाहिक जीवन उजड़ चुका है क्योंकि हसीन जहां के साथ उनका तलाक का मामला अब भी चल रहा है. वो अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उनका अब तक तलाक नहीं हुआ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *